फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People got relief due to construction of road from Aterna to Mohana.

Faridabad News: अटेरना से मोहना की सड़क बनने से लोगों को मिली राहत

Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
People got relief due to construction of road from Aterna to Mohana.
तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य, 1 किलोमीटर का हिस्सा अभी बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। अटेरना से मोहना की ओर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति से लंबे समय से जूझ रहे लोगों को अब काफी हद तक राहत मिल गई है। यह सड़क पहले पूरी तरह टूटी हुई थी, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब विभाग द्वारा अटेरना से इफको के क्रशर जोन तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे इस हिस्से में आवागमन काफी सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने इसे राहत भरा कदम बताते हुए कहा कि पहले इस रास्ते से निकलना मुश्किल था, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, क्रशर जोन से मोहना तक करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा अभी भी अधूरा पड़ा है। इस हिस्से के कारण लोगों को अभी भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि तारकोल की कमी के चलते निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। साथ ही, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है, जिससे काम में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सामग्री उपलब्ध होते ही शेष 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा, जिससे पूरे मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed