{"_id":"6a4807314ca226db6001a3aa","slug":"people-gathering-information-regarding-sir-after-arriving-at-the-district-secretariat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73949-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला सचिवालय पहुंचकर एसआईआर संबंधी जानकारी जुटा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला सचिवालय पहुंचकर एसआईआर संबंधी जानकारी जुटा रहे लोग
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पर जानकारी लेते लोग। अमर उजाला
- फोटो : credit
बीएलओ के घर-घर जाकर सत्यापन नहीं करने से बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कई इलाकों में घर-घर जाकर सत्यापन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएलओ के घरों तक नहीं पहुंच पाने से बड़ी संख्या में मतदाता जानकारी के लिए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग स्वयं जिला सचिवालय पहुंचकर एसआईआर फॉर्म, बूथ और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनसार डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पर प्रतिदिन करीब 500 लोग जानकारी लेने पहुंच रहे है। इनमें सबसे अधिक ऐसे मतदाता हैं, जो साल 2002 के वोटर आईडी और अपने बूथ की जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर भी रोजाना करीब 500 लोग कॉल कर जानकारी ले रहे हैं।
प्रशासन ने फोन कॉल से जानकारी देने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, लघु सचिवालय स्थित हेल्प डेस्क पर तीन कर्मचारी लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं।