फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People from the Summer Palm Society demonstrate against the arbitrariness of the RWA

Faridabad News: आरडब्ल्यूए की मनमानी के विरोध में समर पाम सोसाइटी के लोगों का प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
People from the Summer Palm Society demonstrate against the arbitrariness of the RWA
निवासियों को बिना बताए सुरक्षा और रखरखाव एजेंसी बदली
विज्ञापन

करीब 100 कर्मचारियों को एक साथ हटाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित समर पाम सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के कार्यों से नाराज निवासियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि करीब दस वर्षों से सोसाइटी में सुरक्षा और रखरखाव का काम संभाल रही एजेंसी को आरडब्ल्यूए ने बिना निवासियों से विचार-विमर्श किए बदल दिया। नई एजेंसी को काम सौंपने के साथ ही पुरानी एजेंसी के करीब 100 कर्मचारियों को एक साथ हटा दिया गया। इससे सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है।

निवासियों बबीता और मोहित का कहना है कि सुरक्षा और रखरखाव की पुरानी एजेंसी लंबे समय से सोसाइटी में काम कर रही थी। एजेंसी बदलने का निर्णय लेने से पहले निवासियों को विश्वास में नहीं लिया गया। उनका आरोप है कि अचानक लिए गए इस फैसले से सोसाइटी की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है। लोगों ने मांग की कि एजेंसी बदलने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए और पुरानी एजेंसी को काम सौंपा जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। सोसाइटी में कई सुविधाओं की कमी है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि समस्याओं को लेकर सवाल पूछने पर उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान किया जाता है। कुछ निवासियों को सोसाइटी के ग्रुप से हटाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च का ब्यौरा नहीं देने का आरोप

निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में मरम्मत या अन्य कार्यों पर दस हजार रुपये से अधिक खर्च होने पर जनरल बॉडी को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। इसके बावजूद ईमेल के माध्यम से कई बार खर्च का विवरण मांगने के बाद भी उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों सोसाइटी में करीब 50 लाख रुपये का कबाड़ बेचा गया, लेकिन इससे संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।


निवासियों ने आरडब्ल्यूए महासचिव एसएम गुप्ता को ज्ञापन देकर पुरानी एजेंसी को दोबारा सुरक्षा और रखरखाव का काम सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी। आरडब्ल्यूए का पक्ष जानने के लिए प्रधान मनोज झा को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed