फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People entangled in the web of fake bank officers, YouTube sellers and links

Faridabad News: फर्जी बैंक अधिकारी, यूट्यूब सेलर और लिंक के जाल में उलझे लोग

Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
People entangled in the web of fake bank officers, YouTube sellers and links
-स्क्रीन शेयरिंग एप, यूपीआई पेमेंट और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लाखों की ठगी
विज्ञापन

-यूट्यूब पर मशीन बेचने का झांसा देकर ठगे गए आम लोग
सचिन कुमार
पलवल। जिले में साइबर ठगों ने नई-नई तरकीबों से लोगों को लूट लिया। कभी खुद को बैंक अधिकारी बताकर, तो कभी यूट्यूब पर लेथ मशीन बेचने वाली फर्जी कंपनी बनकर ठगों ने भोले-भाले लोगों को कॉल, फर्जी लिंक, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और यूपीआई पेमेंट के जरिए झांसे में लिया। कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी हुई, और कई मामलों में तो ठगों ने टेलीग्राम, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाया। पुलिस कुछ मामलों की जांच कर रही है और इसमें आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

12 मार्च को अनिल गुप्ता के साथ 1,45,500 की ठगी की गई। खुद को बैंककर्मी बताकर ठग ने स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाया और खाते से रकम निकाल ली। 22 मार्च की सुबह 5:22 बजे हेत्तराम के साथ 60,500 का यूपीआई फ्रॉड हुआ। उसी दिन सुबह 3:34 बजे जयकरण से 65,000 की रकम भी इसी तरीके से निकाली गई। 23 मार्च को संध्या शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 95,000 ठग लिए गए। होटल में गिफ्ट देने के बहाने ओटीपी लेकर ठगी की गई। 26 मार्च की सुबह 5:26 बजे फाजुल खान को टेलीग्राम पर टास्क ऑफर का झांसा देकर 43,500 की ठगी की गई। 8 मार्च को राजकुमार से ओटीपी लेकर 77,411 की राशि गायब की गई। कॉलर ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताया था।
विज्ञापन


9 मार्च को सुनील दत्त के खाते से 2,50,000 की राशि निकाली गई। बैंक ने यूपीआई फ्रॉड की पुष्टि की है। 10 मार्च को ओमेंदर से क्रेडिट कार्ड के नाम पर 70,614.15 की ठगी हुई। लिंक भेजकर रिमोट ऐप से फोन एक्सेस किया गया। 12 मार्च को मोहम्मद जहांगीर से 60,000 की चेक स्कैन करके फर्जी निकासी की गई। 15 मार्च को राजपाल से 45,800 की यूपीआई ठगी हुई। फोन कॉल पर यूपीआई पिन पूछकर खाता खाली कर दिया गया। 29 मार्च को नरेंद्र को यूट्यूब पर लेथ मशीन बेचने वाली फर्जी कंपनी ने 12 लाख की ठगी का शिकार बनाया। 30 मार्च को गोविंद तनेजा से 67,500 की ठगी यूपीआई लिंक के जरिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च को नरेंद्र कुमार से एसएमएस लिंक के जरिए 98,000 की रकम निकाली गई। एक अप्रैल को विजयपाल से 1,69,305 की इंटरनेट बैंकिंग से ठगी हुई। दो अप्रैल को विनोद कुमार से फर्जी लोन के नाम पर 1,53,080 ऐंठे गए। 4 अप्रैल को मनीषा से टेलीग्राम टास्क पर 6 लाख की भारी ठगी हुई। 4 लाख नकद, 1.5 लाख एनईएफटी और 50,000 यूपीआई से ठगों के पास पहुंचे। पांच अप्रैल को राकेश सिंह (ओम कोरियर सर्विस) ने मोहम्मद इकबाल के खिलाफ शिकायत दी कि उसने तीन सिम और एक फर्जी एटीएम कुरियर किया था और फिर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed