फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people doesnot follows social distancing rule

‘डाक्टर साहब, मूवमेंट पास बनवाने वाले कहीं कोरोना न छोड़ जाएं’

Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
people doesnot follows social distancing rule
फरीदाबाद। ‘अरे डॉक्टर साहब यहां थोड़ी सोशल डिस्टेंसिंग बनवा लो, नहीं तो ऐसा न हो कि कोई मूवमेंट पास लेने आए और यहां कोरोना छोड़ जाए।’ संजय कॉलोनी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मूवमेंट पास बनवाने को लेकर लोगों की भीड़ लग रही है। सभी अपना पास बनवाने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों के लोग यहां फंस हुए हैं। कामधंधे बंद होने के कारण हर कोई अपने घर लौटना चाहता हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ई-दिशा पोर्टल पर इनका पंजीकरण कराकर इन्हें वापस अपने गृह राज्य भेजने की व्यवस्था कर रही है। इनमें से बहुत से ऐसे भी हैं, जिन्होंने पोर्टल पर अपने वाहन से वापस जाने की इच्छा जताई थी। इस पर उनके पास प्रशासन की तरफ से संजय कॉलोनी में शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने के मेसेज भेजे जा रहे हैं। रविवार को वहां ऐसे दर्जनों लोगों की भीड़ लगी गई, जो स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचे थे। मूवमेंट पास बनाने से पहले लोगों के स्वास्थ्य जांच में भी केवल खानापूर्ति हो रही है। पास बनवाने पहुंच रहे लोगों का टेंप्रेचर चेक करके उन्हें स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र देकर यात्रा करने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed