फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People create ruckus at FMDA office regarding sewerage problem

Faridabad News: सीवरेज समस्या को लेकर एफएमडीए कार्यालय पर लोगों का हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
People create ruckus at FMDA office regarding sewerage problem
-तीन माह से सीवर और पानी की समस्या से जूझ रहे हजारों लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सीवर और पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले तीन माह से यह समस्या बनी हुई है। इस संबंध लोग नगर निगम में शिकायत कर रहे हैं। वहीं, निगम अधिकारी इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एफएमडीए द्वारा शहर की सबसे बड़ी सीवर लाइन की सफाई का काम चल रहा है। लाइन बंद होने के कारण बल्लभगढ़ में समस्या बढ़ गई है।

बल्लभगढ़ के पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, जयवीर खटाना और स्थानीय निवासी आनंद कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों में गंदा पानी बैक मार रहा है। इसके अलावा इलाके में पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। यहां पहले तीन घंटे सुबह, शाम पानी की सप्लाई की जा जाती थी। लेकिन, अब केवल एक समय और डेढ़ घंटे ही पानी की सप्लाई की जाती है। ऐसे में कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। यहां एक माह से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवर और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

----
बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पटेल नगर, भीकम कॉलोनी, चावला कॉलोनी, ऊंचा गांव, सुभाष कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में परेशानी बनी हुई है। यहां के लोगों ने बताया कि पहले कॉलोनी में पानी की समस्या थी। अब लोग सीवर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। लोग दोनों विभागों के चक्कर काट रहे हैं। फिलहाल एफएमडीए अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़कों पर गंदा पानी भरने से आवागमन में परेशानी
यहां सीवर की समस्या पिछले तीन माह से बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग नगर निगम में शिकायत करते हैं, तो वह एफएमडीए का काम कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

-ज्योति सिंह, निवासी।

घरों में भरा है गंदा पानी

यहां सीवर की समस्या बहुत विकराल हो गई है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। घरों में गंदा पानी भरा हुआ है। अब गंदे पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई है।
-रवि गर्ग, निवासी।
----
समस्याओं को लोग एफएमडीए पहुंचे

लोग एफएमडीए कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। एफएमडीए द्वारा शहर की सीवरलाइन की सफाई का काम चल रहा है। इस कारण लाइन बंद की गई है। लाइन साफ होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल कुछ दिनों तक लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरा शहर में पानी की काफी किल्लत है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में पानी की समान सप्लाई करने के लिए एक समय सभी इलाकों में पानी दिया जा रहा है।
- विकास बंसल, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed