फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People caught drinking alcohol in the hotel

Faridabad News: होटल में शराब पीते पकड़े गए लोग

Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
People caught drinking alcohol in the hotel
एनआईटी-3 स्थित होटल में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस टीम ने एनआईटी-3 स्थित होटल रॉयल्स पैराडाइज में देर रात छापेमारी की। रात करीब 10 बजे हुई इस कार्रवाई के दौरान होटल के अंदर कुछ लोग शराब पीते हुए मिले। इसके बाद आठ लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया।
छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस बीच कुछ युवतियां बैग लेकर तेजी से बाहर निकलीं और टैक्सी में बैठकर रवाना हो गईं जिससे इलाके में रेव पार्टी होने की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि पुलिस ने रेव पार्टी जैसी किसी भी बात से साफ इनकार किया है। मौके पर मौजूद एक युवती ने खुद को नोएडा निवासी बताया और कहा कि वह केवल एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थी। पुलिस ने होटल से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसजीएम नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर यह एक रूटीन चेकिंग थी। जांच के दौरान होटल में नियमों का उल्लंघन कर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस ने होटल के शटर बंद कर अंदर मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की और स्थिति का जायजा लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को रात में ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की निगरानी और चेकिंग का अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed