{"_id":"60a93af58ebc3e34e2607410","slug":"people-asked-the-chief-minister-to-provide-water-faridabad-news-noi583225656","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने मुख्यमंत्री से की पानी उपलब्ध करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने मुख्यमंत्री से की पानी उपलब्ध करवाने की मांग
विज्ञापन
फरीदाबाद। पेयजल संकट से जूझ रहे सेक्टर-55 वासियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से पानी उपलब्ध करवाने की मांग ट्वीट के माध्यम से की है। लोगों ने कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा बार-बार हाथ धोने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं लोगों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। मजबूरी में लोग ढाई से तीन हजार रुपये मेें पानी के टैंकर मंगाने के लिए मजबूर हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सेक्टर निवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं नगर निगम अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा ने समस्या का निपटारा कराने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-55 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बसाया हुआ है। सेक्टर में तकरीबन 25 हजार की आबादी है। करीब आठ साल पहले एचएसवीपी ने सेक्टर को नगर निगम को हस्तांतरण कर दिया था। जब से सेक्टर निगम में आया है तब से यहां पानी का संकट बना हुआ है।
सेक्टरवासी बलदेव राज मक्कड़, विकास हंस, अजय वांचू, राजकुमार कौशिक, रणधीर चौधरी ने बताया कि उन्हें पहले भी दो दिन के अंतराल में पानी मिल रहा था। वहीं अब बीते चार दिनेां से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। लोग मजबूरी में तीन हजार रुपए प्रति टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं।