फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are troubled by the supply of dirty water in Jawahar Colony Ward-9.

Faridabad News: जवाहर कॉलोनी वार्ड-9 में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Fri, 16 Jan 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the supply of dirty water in Jawahar Colony Ward-9.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी वार्ड नंबर-9 में पिछले डेढ़ से दो महीने से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से की जा रही पानी की सप्लाई इस्तेमाल के लायक नहीं है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी पूनम, विवेक और ब्रह्मदत्त ने बताया कि गली में करीब 300 से अधिक मकान हैं और सभी घरों में यही समस्या बनी हुई है। नलों से आने वाला पानी इतना गंदा है कि उससे न तो नहाया जा सकता है और न ही बर्तन, कपड़े या घर की सफाई की जा सकती है। पानी से तेज बदबू आती है और हाथ लगाने पर हाथ काले पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं या फिर आसपास की दूसरी गलियों से साफ पानी लाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। कई बार रात के समय मोटर चलाने पर थोड़ा साफ पानी आ जाता है, लेकिन सुबह फिर से गंदा पानी आने लगता है। इस कारण लोगों को डर रहता है कि कहीं पूरी पानी की टंकी ही गंदे पानी से न भर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि बच्चों को नहलाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई घरों में बच्चे दो-दो और तीन-तीन दिन तक नहीं नहा पा रहे हैं। वहीं, बड़े लोग भी बीमारी के डर से इस पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों को आशंका है कि यदि इसी पानी का उपयोग किया गया तो लोग बीमार पड़ सकते हैं।


लोगों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार वार्ड नंबर-9 की पार्षद संगीता भाटिया से की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद गंदे पानी की सप्लाई ठीक नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की जांच कराई जाए और गंदे पानी की सप्लाई की समस्या को दूर किया जाए, ताकि उन्हें साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed