फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are troubled by the morning and evening traffic jam at Hardware Chowk

Faridabad News: हार्डवेयर चौक पर सुबह और शाम के जाम से लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the morning and evening traffic jam at Hardware Chowk
पीक- ऑवर में लगा रहता है लंबा जाम, ऑफिस व स्कूल जाने वाले परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर यातायात जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। खासतौर से पीक ऑवर के समय लंबी कतारों में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह और शाम के समय दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों के लिए निकलने वाले लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है।



राहगीरों का कहना है कि चौक पर लगातार बढ़ते वाहनों का दबाव और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी इस समस्या की मुख्य वजह है। इसके चलते पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। जाम की स्थिति में धुआं और शोर प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे आमजन को और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि हार्डवेयर चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन


हम रोज सुबह ऑफिस जाने में जाम में फंस जाते हैं। हार्डवेयर चौक पर इतना लंबा जाम लगता है कि डेढ़-दो घंटे का समय सिर्फ निकलने में बर्बाद हो जाता है। इससे काम पर लेट पहुंचते हैं। -महेश, राहगीर



हमारे लिए तो जाम सबसे बड़ी समस्या बन गया है। समय पर क्लास तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पुल पर गड्ढे और पानी भरा रहने से गाड़ियां रुक-रुक कर चलती हैं। - ज्योति



हार्डवेयर चौक पर जाम लगने की मुख्य वजह पुल पर बने गड्ढे हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने से वाहन धीमी गति से गुजरते हैं और ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। हमारी टीम लगातार व्यवस्था संभालने का प्रयास कर रही है। -अनोज कुमार, ट्रैफिक एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article