{"_id":"68a37b52d39f53ccb20593e9","slug":"people-are-troubled-by-power-cuts-in-royal-heritage-society-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49392-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासी इन दिनों बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे और बार-बार लगने वाले बिजली के कटों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों ने बताया कि कई लोग आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं और घर से ही अपना दफ्तर का काम करते हैं। बिजली जाते ही वाईफाई बंद हो जाता है और इनवर्टर भी ज्यादा देर तक नहीं चल पाता, जिससे उनका काम अधूरा छूट जाता है। महिलाओं को भी घरेलू काम-काज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। बिल्डर की ओर से भी कोई संतुष्टिजनक उत्तर नहीं मिला है। - अमर शर्मा, निवासी
विज्ञापन
लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सभी निवासी नियमित रूप से रखरखाव शुल्क देते हैं। सोसाइटी में कुछ मरीज और बुजुर्ग भी हैं, जिन्हें बिजली नहीं होने पर काफी दिक्कतें होती हैं। -महेश, निवासी