फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are suffering due to power cuts in the scorching heat

Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल

Wed, 27 May 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to power cuts in the scorching heat
लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

40 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं पिछले 10 दिनों में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बड़खल, बल्लभगढ़, एनआईटी, सेक्टरों और विभिन्न सोसाइटियों में लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान हैं।

दिन के साथ-साथ रात में भी बार-बार लग रहे कटों के कारण लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली संकट को लेकर बिजली निगम के कंट्रोल रूम में रोजाना हजारों शिकायतें पहुंच रही हैं। बीते दस दिनों में करीब 40 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, इसके बावजूद लोगों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पर्वतीय कॉलोनी निवासी सुभाष गौतम और हरीश ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली की खपत में भारी इजाफा हुआ है। अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों में फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। मोटर नहीं चल पाने से घरों की टंकियां खाली हो रही हैं और कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-3 निवासी विनोद, चंदन और मीरा का कहना है कि रात के समय बिजली कटने से छोटे बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोग अंधेरे और गर्मी में रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं, बिजली बाधित होने से ऑनलाइन काम, पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।


बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि बढ़ती मांग के कारण सिस्टम पर दबाव बढ़ा है। फॉल्ट ठीक करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed