फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are losing their lives at Lakkarpur Gate

Faridabad News: लक्कड़पुर फाटक पर आए दिन लोग गंवा रहे जान

Thu, 20 Jul 2023 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
People are losing their lives at Lakkarpur Gate
15 करोड़ से बनना था फुटओवर ब्रिज, दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लक्कड़पुर रेलवे फाटक पर करीब 15 करोड़ की लागत से फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना है, लेकिन 2 साल से योजना केवल कागजों में दबकर रह गई है। लोगों की मानें तो आए दिन फाटक पार करते हुए हादसों का शिकार हो रहे हैं। एक महीने में 8-10 लोगों की जानें फाटक व आसपास ट्रैक पार करते हुए जा रही है।

रेलवे फाटक के आस-पास कई झुग्गियां और कॉलोनियां बसी हुई है। दयालबाग, लकड़पुर, शिव दुर्गा विहार, इरोज गार्डन, चार्मवुड़ विलेज और प्रहलादपुर में रहने लगभग दो लाख से लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने के लिए रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। सुबह शाम और दोपहर के समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। प्रतिदिन हजारों पैदल यात्रियों, दुपहिया वाहन चालकों के साथ बड़े वाहनों का आवागमन होता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सबसे ज्यादा कामगार वर्ग इस हिस्से में रहते है। फाटक के आसपास बाउंड्री वॉल भी नहीं हैं, बढ़ रहे हादसों का सबसे बड़ा कारण यह भी है। फुट ओवर ब्रिज को लेकर लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन व मंत्रियों को ज्ञापन भी दिया है, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन



------

दो साल पहले सीएम ने की थी घोषणा

स्थानीय निवासियों की मानें तो साल 2021 में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फुट ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। इसे 15 करोड़ की लागत से काम पूरा किया जाएगा। लोगों को आस थी कि साल 2021 में काम शुरू हो जाएगा लेकिन दो साल बाद भी योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। विकल्प के रूप में लकड़पुर की ओर रहने वाले लोगों को एनएचपीसी अंडरपास से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाना पड़ता है, लेकिन बारिश के दिनों में अंडरपास में कई फुट पानी भर जाता है। जिससे आवागमन बंद हो जाता है। मजबूरन लोग फाटक से गुजरते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------



लोगों से बातचीत

साल 2015 से फुट ओवर ब्रिज बनने के बारे में सुन रहे हैं। नेता आते हैं वोट के समय और वाहवाही लूटकर चले जाते हैं, लेकिन फाटक या फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका है।


- मुकेश, दुकानदार

----------

दो साल पहले सुना था कि काम शुरू होने वाले है, लेकिन आज तक काम शुरु नहीं हो सका है। लोग बेहद परेशान हैं, जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे है। अक्सर ट्रेन से हादसे होते हैं।
- राकेश, स्थानीय निवासी
------


वर्जनआठ अगस्त तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद आगे काम शुरू किया जाएगा। जल्द लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
- राहुल सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर, लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed