फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are liking the magical lamp made from clay

Faridabad News: मिट्टी से बना जादुई दीपक लोगों को आ रहा पसंद

Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
People are liking the magical lamp made from clay
राजस्थान के लक्ष्मी लाल कुमार मिट्टी के बर्तन लेकर मेले में पहुंचे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में मिट्टी के बर्तन, सजावटी वस्तुएं और लोक कलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। राजस्थान की मिट्टी के बर्तन और अन्य सजावटी सामान मेले की शान बढ़ा रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा जादुई दीपक पसंद आ रहा है। गेट नंबर 2 पर स्टॉल संचालक राजस्थान के राजसमंद के गांव मोलेला से आए लक्ष्मी लाल कुमार और सहायक राजकुमार ने बताया कि यह उनकी पुश्तैनी कला है और वह 2009 से मेले में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थानी कुम्हार पीढ़ियों से चली आ रही तकनीकों का उपयोग करते हैं, इसलिए उनके बनाए बर्तन मजबूत, पर्यावरण-अनुकूल और उपयोगी होते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर मिट्टी से बने 200 से अधिक सामान उपलब्ध हैं। दुकान पर जादुई दीपक भी उपलब्ध है, जिसको देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दीपक के अंदर एक कीप जैसी संरचना होती है। जब इसे उल्टा करके नीचे के छेद से तेल डाला जाता है, तो तेल एक आंतरिक कक्ष में जमा हो जाता है। वापस सीधा करने पर, हवा के दबाव और पाइप की बनावट के कारण तेल बाहर नहीं निकलता, बल्कि केवल बाती के जरिये ही बाहर आता है। इसलिए दीपक को जादुई कहा जाता है।



उन्होंने बताया कि उनके पास रंग-बिरंगे घड़े, सुराही, दीये, पानी की बोतल, फूलदान और कलात्मक प्लेटें और चिकनी और काली मिट्टी से निर्मित अन्य सामान सहज ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रही हैं। इन सामान और बर्तनों पर पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन और चमकीले रंग बनाए जाते हैं, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed