{"_id":"64ccf87e09e37f90a103a1e8","slug":"people-are-getting-upset-due-to-dilapidated-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10695-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जर्जर सड़क के कारण लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जर्जर सड़क के कारण लोग हो रहे परेशान
Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस सेवा बंद, ऑटो चालक कर रहे हैं मनमानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नचौली की सड़क जर्जर होने के कारण दो रूटों पर सिटी बसों का फेरबदल किया गया है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
जिले के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए विभिन्न रूटों पर सिटी चलाई जा रही है। अभी 10 रूटों पर 50 बसों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न गांव में भी सर्विस दी जा रही है। सिटी बस रूट नंबर 905 बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कला तक चलाई जाती है। यह बस बदरपुर बॉर्डर से एनएचपीसी चौक, सेक्टर 30, दुर्गापुर से राजपुर कला तक जाती है। वहीं 913 रूट नंबर बदरपुर बॉर्डर से मंझावली बस बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर 37 बी ब्लॉक, सेक्टर 37, जेबी कॉलेज से होते हुए मंझावली को जाती है। गांव नचौली की सड़क की हालत जर्जर होने की वजह से बस को अमृता अस्पताल तक कर दिया गया है। इसकी वजह से अमृता अस्पताल से आगे जाने वाले यात्रियों को ऑटो के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। गांव नचौली निवासी अमित व पूर्ण सरपंच रणबीर नागर ने बताया कि पहले ऑटो चालक 20 रुपये किराया वसूलते थे लेकिन सिटी बस सेवा बंद होने की वजह से अब वह 20 की बजाए 30 व 40 रुपये किराया ले रहे हैं। इसकी वजह से यात्रियों की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन बरसात की वजह से कार्य में देरी हो रही है। जब तक कार्य पूरा नहीं होगा तब तक सिटी बस सेवा को शुरू नहीं किया जाएगा। सिटी बस इंचार्ज राजेंद्र खटाना ने बताया कि जैसे ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तुरंत प्रभाव से बस सेवा को दोबारा से पुराने रूट पर ही चलाना शुरू कर दिया जाएगा।