{"_id":"6a25c1e9da1fc4518a0e0ab8","slug":"people-are-facing-power-crisis-in-the-scorching-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71807-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
सेक्टर-3,10 और पाली के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-3 और पाली क्षेत्र के निवासी भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब 200 मकानों के निवासी लंबे समय से बिजली समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी के एक फेज में बार-बार बिजली कट लगने और घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासी शिव कुमार, प्रीत, योगेश और सुनील का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
निवासियों के अनुसार रात के समय बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस के कारण बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों को रात भर जागकर समय बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मार्केट में भी घंटों बिजली हो रही गुल
वहीं सेक्टर-3 निवासी विनोद, अनिल और विजय ने बताया कि क्षेत्र की मार्केट में भी बार-बार बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दिनभर दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। बिजली नहीं होने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पानी की किल्लत से भी जूझ रहे लोग
पाली क्षेत्र में बिजली संकट के साथ-साथ पानी की किल्लत ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी कमला, वेदिका, राधा और मीना का कहना है कि नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते महिलाओं को घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि छोटे बच्चे भी गर्मी और पानी की कमी से परेशान हैं। लोगों ने बिजली निगम से जल्द समस्या का समाधान करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।