फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People angry with the increase in DG rate created a ruckus

Faridabad News: डीजी रेट में बढ़ोतरी से खफा लोगों ने किया हंगामा

Sun, 01 Sep 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
People angry with the increase in DG rate created a ruckus
फोटो-
विज्ञापन

ईमेल पर दी डीजी रेट बढ़ाने की सूचना, निवासियों में नाराजगी, किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में ग्लोबल रखरखाव बिल्डर की ओर से डीजी रेट में 4 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। जिसको लेकर रविवार को सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। सोसाइटी के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी बुलाया।
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में करीब 1500 फ्लैट हैं। जिसमें 7500 से अधिक लोग रहते हैं। इस सोसाइटी के लोग बिल्डर को लाखों रुपये का रखरखाव चार्ज देते हैं। इसके बावजूद भी उनको मूलभूत सुविधा के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में ग्लोबल रखरखाव कॉरपोरेशन की ओर से देखरेख की जाती है। कॉरपोरेशन की ओर से 30 अगस्त को सोसाइटी के लोगों को ईमेल के जरिए अवगत कराया कि एक सितंबर से डीजी रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। पहले जो 24 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाता था वह अब 28 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाएगा। अचानक रेट बढ़ाने का कोई स्पष्ट कारण भी लोगों को नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

ईमेल मिलने के बाद आरडब्ल्यूए की ओर से जवाब मांगा गया है कि किस आधार पर रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस मामले को लेकर रविवार को सोसाइटी के करीब 200 से अधिक लोग मैनेजर के कार्यालय पर गए लेकिन वह पर कोई चौथी श्रेणी का कर्मचारी मौजूद था। जिसको कहा कि मैनेजर को बुलाया जाए, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई मैनेजर नहीं आया। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सोसाइटी के लोगों की समस्या को सुना और शांत कराकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed