{"_id":"6a4febf35b314009c10d0ea4","slug":"people-angry-over-the-power-crisis-staged-a-protest-at-the-electricity-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74485-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली संकट से नाराज लोगों ने बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली संकट से नाराज लोगों ने बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देहा कॉलोनी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने और अघोषित कटौती से परेशान स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को खेड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली और पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बिजली की तार जल जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित है। बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल कृष्ण पाल पंडित, करण पाल, सुशीला और विनीता ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने तार बदलने का आश्वासन तो दिया, लेकिन तार को कवर करने के लिए करीब 40 मीटर तार लगाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
उनका कहना है कि बुधवार को भी वे बिजली कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने जल्द समस्या दूर करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी राहुल और आकाश ने बताया कि लाइनमैन केवल तार लेकर पहुंचा, लेकिन उसे सुरक्षित तरीके से लगाने की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इससे करंट लगने का खतरा बना हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि पहले भी तार टूटने के कारण घरों में करंट आने और आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि जब तक क्षेत्र में बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।