{"_id":"628e6bf7f8dbe516c8178b2d","slug":"people-agitated-over-the-problem-of-contaminated-drinking-water-sewer-overflow-jammed-faridabad-news-noi650591542","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल, सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर भड़के लोग, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल, सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर भड़के लोग, जाम लगाया
विज्ञापन
फरीदाबाद। वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत आने वाले एनआईटी-1 के बी और जे ब्लॉक में डेढ़ महीने से सीवर ओवरफ्लो और पेयजल में सीवर का गंदा पानी आने से परेशान लोगों ने बुधवार को कल्याण सिंह और फावड़ा सिंह चौक पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व मेयर का वार्ड होने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
इन दिनों शहर के अधिकतर हिस्सों में सीवर ओवरफ्लो और पीने के पानी की समस्या बनी हुई है जिसे लेकर लोग आए दिन निगम, स्थानीय पूर्व पार्षद और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को एनआईटी-1 के बी और जे ब्लॉक के निवासियों ने सड़क पर घंटों जाम लगाया। लोगों का कहना है कि पेयजल में सीवर का पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने से आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी सिद्धार्थ नरूला, मनीष और विजय कांडा सहित अन्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड की पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर सुमन बाला हैं, उनसे सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल की शिकायत कई बार की गई है। उन्होंने इस समस्या का समाधान नहीं कराया है। इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त से भी शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं की है। लोगों ने शाम करीब तीन से चार बजे तक जाम लगाया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और सूचना निगम अधिकारियों को दी। लोगों ने कहा कि यदि समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
लोगों की समस्या जायज है। डिस्पोजल खराब होने के कारण लोगों के घरों में सीवर का गंदा पानी जा रहा है। नगर निगम आयुक्त से बात हो गई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सुमन बाला, पूर्व मेयर