फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pentool bridge was removed due to rising water level in Yamuna

Faridabad News: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण हटाया गया पेंटूल पुल

Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pentool bridge was removed due to rising water level in Yamuna
कई गांवों के हजारों लोगों को खेतों पर पहुंचने के लिए लगाना पड़ेगा 5 किमी का चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा क्षेत्र में यमुना नदी पर स्थित पेंटूल पुल को प्रशासन की ओर से हटा दिया गया है। इसका कारण यमुना का बढ़ता जलस्तर बताया गया है, जो लगातार हो रही बारिश के चलते खतरे के निशान तक पहुंच गया है। प्रशासन के इस कदम से आस-पास के गांवों खासकर छायंसा, शाहपुरा खादर और जमुना पार इलाकों के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हर साल बरसात का मौसम शुरू होने से पहले गांव छांयसा और अरुआ में लगे पेंटूल पुल को हटा दिया जाता है। इस पुल के हटने से सबसे ज्यादा परेशानी गांव शाहजहांपुर, साहुपुरा, चांदपुर, अरुआ, फज्जुपुर, इमामुद्दीनपुर, नया गांव, मोठूका, लतीफपुर, दूल्हेपुर के हजारों ग्रामीणों को होता है। क्योंकि यमुना नदी के उस पार भी एक हजार से अधिक एकड़ जमीन पर किसान खेती बाड़ी करते हैं। किसानों को बुवाई और बिजाई के लिए परेशानी ना हो उसके लिए पेंटूल पुल बनाया जाता है, जो कि हर साल बरसात के मौसम से पहले हटा दिया जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के लिए यमुना पार अपने खेतों तक पहुंचने का यही एकमात्र सीधा रास्ता था। अब इसके हटने के बाद उन्हें मोहना होकर करीब 5 किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेतों तक पहुंचना पड़ता है, जिससे समय, मेहनत और पैसे तीनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थायी पुल की मांग वर्षों से लंबित

छांयसा निवासी संकेत भाटी ने बताया कि पेंटूल पुल हटते ही पांच किलोमीटर घूमकर अपने खेतों में जाना पड़ता है। कई बार प्रशासन से यहां पक्के पुल की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं शाहपुरा खादर के सरपंच ताराचंद ने कहा कि हर बार बारिश में पुल हटा दिया जाता है और जिसके चलते उनको भारी नुकसान होता है। खेत यमुना के उस पार हैं और वहां तक जाने के लिए अब मोहना का पक्का पुल ही विकल्प बचता है। धान में पानी लगाने के लिए किसानों को देर रात भी जाना पड़ता है।


अक्टूबर में जलस्तर घटने के बाद दोबारा लगेगा पेंटूल पुल
लोक निर्माण विभाग के प्रकाश लाल ने बताया कि यमुना का जलस्तर अक्टूबर में घटेगा, तब पुल को दोबारा लगाया जाएगा। इससे किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही फिर से आसान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed