फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pending cases should be resolved quickly

Faridabad News: लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए

Sat, 28 Jun 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pending cases should be resolved quickly
समीक्षा बैठक में एडीसी ने दिए सख्त निर्देश, गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित मामलों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक के दौरान सबसे अधिक लंबित मामले नगर निगम, फैमिली आईडी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित थे। जिस पर एडीसी ने विशेष चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विभागों से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि सही तरीके से दर्ज और निस्तारित शिकायतें न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देंगी, बल्कि बार-बार एक ही शिकायत के खुलने की समस्या भी कम होगी। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीसी ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed