फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pedestrians lost due to auto drivers' strike

Faridabad News: ऑटो चालकों की हड़ताल से पैदल हुए यात्री

Sat, 23 Nov 2024 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians lost due to auto drivers' strike
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और चालान के विरोध में ऑटो यूनियनों के संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सवारियों को ले जा रहे ऑटो को रोककर संगठन के लोगों ने किया पंक्चर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को ऑटो चालकों की जमकर मनमानी और दबंगई देखने को मिली। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और नियमों का पालन न करने पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के विरोध में ऑटो चालक हड़ताल पर रहे। सुबह से ही मेट्रो स्टेशनों, राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के अन्य हिस्सों में ऑटो यूनियनों के कई संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सवारियां ले जा रहे ऑटो के टायर पंक्चर कर सवारियाें को भी उतार दिया। पूरे दिन यात्री परेशान रहे। हालात यह रहे कि सड़कों पर बच्चे, वृद्ध और महिलाएं यात्री पैदल ही अपने घर या गंतव्य तक जाते दिखे।

शहर में करीब 35 हजार से अधिक ऑटो चल रहे हैं। इनमें से 18 हजार का पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है। इधर लगातार ऑटो में मानक से अधिक सवारियां बैठाने, वर्दी न पहनने, ऑटो की नंबर प्लेट या अन्य मानक न मानने की शिकायत आ रही थीं। पिछले एक सप्ताह से ट्रैफिक पुलिस और आरटीए ने मिलकर अभियान चला रखा था। ऑटो में तीन सवारी ही बैठाने पर नुकसान होने की मांग करते हुए कुछ ऑटो यूनियन के नेता डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर से भी मिले थे। ऑटो यूनियनों की माने तो जांच अभियान में पांच सवारी तक छूट मिल गई थी लेकिन वर्दी या अन्य मानकों पर लगातार ऑटो चालकों के चालान किए जा रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एकाएक अधिकतर ऑटो यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का आह्वान कर दिया। इस दौरान शहर भर में ऑटो चालकाें ने सरकार और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़कों पर करीब 25 से 30 ऑटो यूनियनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर निकले। हालांकि, कुछ ऑटो यूनियन इस हड़ताल में शामिल नहीं हुईं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को रोककर उसमें से सवारियां उतारीं। इसके बाद बहुत से प्रदर्शनकारी ऑटो के टायरों को पंचर कर रहे थे। कई स्थानों पर ऑटो चालकों के विरोध पर झड़प भी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी चौक-चौराहों पर प्रदर्शनकारियों की मनमानी को रोकते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बल्लभगढ़-सोहना और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हड़ताल का अधिक दिखा असर
हड़ताल का सबसे अधिक असर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर दिखा। यहां पर ऑटो न मिलने से यात्री परेशान रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बाटा चौक, मुजेसर, अजरौंदा, बड़खल के अलावा सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्री परेशान रहे। इसके अलावा बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर सेक्टर-55, गोंछी रोड समेत बल्लभगढ़ बस स्टेशन और एनआईटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
---
पुलिसकर्मियों ने बिठाए यात्री
कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी ऑटो से यात्रियों को उतारकर ऑटो चालकों को धमका रहे थे। कई स्थानों पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को मनमानी करने से रोका और ऑटो में सवारियां भरकर आगे भेजा। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की मनमानी चली।
---
कुछ ऑटो यूनियन नहीं हुई शामिल
दो दिन पूर्व ही डीसीपी ट्रैफिक से बातचीत पर तीन के बजाए पांच सवारियों को बैठाने पर सहमति बन गई थी। अब ऐसे में सर्व सम्मति से हड़ताल जैसा फैसला लेना चाहिए। साथ ही जो ऑटो चालक अपनी मर्जी से सवारियां ले जा रहे थे, उनका टायर पंचर करना गुंडागर्दी है। हमने हड़ताल का पक्ष नहीं लिया। -भोपाल सिंह, ऑटो यूनियन प्रधान

---
ट्रैफिक पुलिस पिछले कई दिनों से बिना कारण ऑटो चालकों को परेशान कर रही थी। इस मामले में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में ऑटो चालकों ने हड़ताल की जो सफल रही। हमारी मांगों को यदि नहीं सुना जाएगा तो आगे भी हम अपनी मांग रखने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।-वासुदेव अहेरिया, प्रधान ऑटो यूनियन
---
ऑटो चालकों की हड़ताल के दौरान पुलिस सभी जगह मुस्तैद रही। इस दौरान प्रयास किया गया कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed