फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pedestrians and motorists will benefit.

Faridabad News: मच्छगर की फिरनी पर 97 लाख से लगेंगी सजावटी लाइटें

Thu, 25 Jun 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians and motorists will benefit.
निगम प्रशासन ने जारी किया टेंडर, राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वार्ड नंबर-44 के अंतर्गत आने वाले गांव मच्छगर की फिरनी (परिक्रमा मार्ग) को आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम प्रशासन की ओर से फिरनी पर सजावटी लाइटें लगाने के लिए निविदा (टेंडर) जारी कर दी गई है। इस परियोजना पर करीब 97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सजावटी लाइटें लगने से गांव की फिरनी की सुंदरता बढ़ेगी और रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी। वर्तमान में कई स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई लाइटें लगने से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी तथा राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




परियोजना के तहत आधुनिक डिजाइन की डेकोरेटिव पोल लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे गांव का प्रवेश मार्ग और फिरनी आकर्षक दिखाई देगी। गांव मच्छगर में सड़क सौंदर्यीकरण एवं रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3 मीटर ऊंचाई वाली डेकोरेटिव एलईडी लाइटों की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। डेकोरेटिव पोल एवं एलईडी लाइटों की लागत, केबलिंग, फाउंडेशन, विद्युत कनेक्शन तथा स्थापना कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। नगर निगम की ओर से जारी निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा और निर्धारित समय 9 महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद का कहना है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद गांव मच्छगर की फिरनी न केवल रोशनी से जगमगाएगी बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed