फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patwari and Munshi arrested for taking bribe, State Vigilance Bureau took action,

रिश्वत लेते पटवारी और मुंशी गिरफ्तार, राज्य सतर्कता ब्यूरो ने की कार्रवाई, पुश्तैनी जमीन नाम करने पर मांगे थे 1500 रुपये

Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Munshi arrested for taking bribe, State Vigilance Bureau took action,
Patwari and Munshi arrested for taking bribe, State Vigilance Bureau took action,
फरीदाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) टीम ने 1500 रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी और उसके निजी मुंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धौज स्थित पटवार भवन में तैनात थे। आरोपियों ने गांव के एक युवक से पुश्तैनी जमीन में नाम चढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने मामले की सूचना सतर्कता विभाग को दे दी। टीम ने आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

राज्य सतर्कता ब्यूरो में तैनात इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि उन्हें यूनुस खान नाम के व्यक्ति की शिकायत मिली थी। उसके पिताजी की मृत्यु हो गई है। उसकी विरासत अपने नाम दर्ज कराना चाहता था। इसके लिए उसने पटवारी बलजीत से संपर्क किया। पटवारी ने इसके लिए 1500 रुपये की मांग की। शिकायत पर इंस्पेक्टर देशराज, हवलदार जगेश, संदीप, चरणजीत, सिपाही ओमवीर, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता श्यामलाल (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) की टीम बनाई गई। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 1500 रुपये पटवारी को देने के लिए कहा गया। उसने जैसे ही पटवारी को रुपये दिए, टीम ने दबिश देकर पटवारी और उसके मुंशी ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed