फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patwari and his associate arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 20,000

Faridabad News: बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी और सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patwari and his associate arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 20,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार दोपहर गौंछी उप-तहसील में पटवारी जितेन्द्र और उसके सहयोगी विनोद को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर दुकान और मकान के म्यूटेशन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि गांव में उसकी एक दुकान और उसकी मां के नाम से एक मकान है। इनका म्यूटेशन चढ़वाने के लिए वह पांच फरवरी को सेक्टर-55 स्थित पटवारी जितेन्द्र के घर पहुंचा। कागज देखने के बाद म्यूटेशन करने से मना कर दिया गया। इसके बाद सहयोगी विनोद से संपर्क हुआ। विनोद ने म्यूटेशन के बदले तीस हजार रुपये की मांग की। बाद में रकम घटाकर 25 हजार रुपये तय हुई और पांच हजार रुपये एडवांस ले लिए गए।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाई और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर भेजा। बुधवार को गौंछी उप-तहसील में जैसे ही बीस हजार रुपये आरोपी को दिए गए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed