फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patrolling police personnel pelted with stones; three arrested.

Faridabad News: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Patrolling police personnel pelted with stones; three arrested.
फरीदाबाद। टाउन नंबर-1 की मेन मार्केट में रात्रि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच करने, पथराव कर चोट पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी लोकेश, निखिल और पवन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 20 और 21 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एसपीओ राजकुमार अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ ईआरवी राइडर ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान टाउन नंबर-1 मेन मार्केट स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर के पास तीन-चार युवक आपस में झगड़ते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाते हुए रात का समय होने के कारण झगड़ा न करने और अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों की बात मानने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed