{"_id":"671fed14576ba89410067914","slug":"patients-will-get-treatment-from-homeopathy-allopathy-and-yoga-at-one-place-faridabad-news-c-26-1-del1005-32863-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मरीजों को एक ही जगह पर मिलेगा होम्योपैथी, एलोपैथी और योग से उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मरीजों को एक ही जगह पर मिलेगा होम्योपैथी, एलोपैथी और योग से उपचार
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में की गई इंटीग्रेटेड हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक ही जगह होम्योपैथी, एलोपैथी और योग से मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही बीमारी (क्रॉनिक) से ग्रस्त मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत की गई। अभी यह क्लीनिक सप्ताह में शनिवार के दिन चलाया जा रहा है। मरीजों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया आने पर इस क्लीनिक को सप्ताह में तीन दिन का किया जाएगा। जिसको लेकर अस्पताल की ओर से तैयारी की जा रही है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन डॉ. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि उनके अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत की गई है। उस क्लीनिक में होम्योपैथी, एलोपैथी, आहार विशेषज्ञ और योग की सुविधा दी जा रही है। इस क्लीनिक से क्रॉनिक बीमारी से ग्रस्त मरीजों को काफी फायदा मिल रहा है। अभी यह सुविधा सप्ताह के एक दिन शनिवार को दी जा रही है। जिसमें करीब 40 मरीज आ रहे हैं। मरीजों को इस क्लीनिक से फायदा मिल रहा है जिसके चलते जल्द ही इसको सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। इसको लेकर अस्पताल की ओर से तैयारी की जा रही है। जिसके बाद इस क्लीनिक में क्रॉनिक बीमारी के अलावा अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीज भी उपचार ले सकते हैं।
-- --
एक ही जगह मिलते हैं सभी डॉक्टर
अस्पताल में आने वाले मरीजों को कई बार एक बीमारी के चलते विभिन्न डॉक्टरों से उपचार लेना पड़ता है। जिसकी वजह से उनको हर डॉक्टर की ओपीडी का अलग अलग कार्ड बनवाना पड़ता है। जिसकी वजह से मरीज को काफी परेशानी होती है। लेकिन इस क्लीनिक के माध्यम से मरीज एक ही ओपीडी कार्ड पर विभिन्न डॉक्टरों से उपचार ले सकते हैं। इस क्लीनिक में मरीज उपचार के साथ खान पान को लेकर भी आहार विशेषज्ञ से चार्ट बनवा सकता है।