{"_id":"6105826b8ebc3ed7dc3e9055","slug":"patients-upset-due-to-closure-of-ent-and-skin-diseases-opd-faridabad-news-noi596830589","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएनटी और त्वचा रोग ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएनटी और त्वचा रोग ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एम्स शाखा की ईएनटी और त्वचा रोग ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे रोगियों को होम्योपौथिक ओपीडी में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। दोनों ओपीडी बंद होने से कई मरीज बगैर उपचार के लौट रहे है। वहीं, अस्पताल की ओर से जल्द ही दोनों ओपीडी को शुरू करने की बात की जा रही है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बल्लभगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में स्थित एम्स शाखा की कई ओपीडी बंद कर दी गई थीं। जिनमें कान, नाक, गला (ईएनटी) और त्वचा रोग ओपीडी में शामिल थीं। इन दोनों ओपीडी को बंद हुए चार महीने से अधिक का समय हो गया है। लेकिन, रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद भी शुरू नहीं किया है। जबकि इन ओपीडी के लगभग 70 से अधिक मरीज प्रतिदिन उपचार के पहुंच रहे हैं। काउंटर पर मरीज को होम्योपौथिक ओपीडी में भेजा रहा है।
वर्जन-
कई दिनों से त्वचा की बीमारी से पीड़ित हूं। दो दिन पहले अस्पताल की ओपीडी में उपचार के पर्चा बनाने के लिए काउंटर पर पहुंचा तो होम्योपौथिक का पर्चा बना दिया। लेकिन, दवा लेने के बाद आराम नहीं है। - प्रवीन
विज्ञापन
आंख में लालपन और खुजली की शिकायत हो रही थी। इसके बाद ईएनटी ओपीडी बंद होने पर होम्योपौथिक में दिखाकर गया लेकिन अभी वही स्थिति है। - राहुल
जल्द ही दोनों ओपीडी को शुरू करने की तैयारी चल रही है लेकिन तब तक रोगियों की राहत के लिए होम्योपैथिक ओपीडी में उपचार दिया जा रहा है। - हर्ष साल्वे, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम्स शाखा बल्लभगढ़