फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients of other diseases are not taking treatment during the corona period

कोरोना काल में अन्य बीमारियों के मरीज नहीं ले रहे उपचार

Thu, 29 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Patients of other diseases are not taking treatment during the corona period
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इन दिनों अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 40 से 50 प्रतिशत तक घट गई है। वहीं, मरीजों को एक माह तक की दवा देकर उन्हें अस्पताल न आने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीके अस्पताल में इस समय सामान्य ओपीडी केवल तीन घंटे ही लग रही है। ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सीमित कर दिया गया है। हालांकि सभी मरीजों की ओपीडी सेवाएं बहाल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। अस्पताल में वही लोग दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें दिक्कत थोड़ी अधिक हो रही है। पीएमओ डॉ. सविता यादव ने बताया कि संक्रमण काफी बढ़ गया है। इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में ही रहें। जिन लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है, वह अस्पताल आएं। हम अधिकतर मरीजों को यही सलाह दे रहे हैं कि टेली कंसल्टेशन के माध्यम से इलाज लें। इसके लिए सरकार ने ई संजीवनी सेवा शुरू की हुई है, जिसमें 15 से अधिक डॉक्टर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

टीबी मरीजों को दे रहे एक माह की दवा
जिले में इस समय 2200 से अधिक टीबी मरीज हैं। जिनको नियमित रूप से दवा लेना जरूरी है। ऐसे में उन्हें एक माह की दवा इक्ट्ठी दी जा रही है। टीबी कंट्रोल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शीला भगत ने बताया कि हम मरीजों को लंबे समय की दवाएं दे रहे हैं और दवाएं नियमित खाते रहने के लिए कह रहे हैं। सुपरवाइजर सुभाष गहलोत ने बताया कि टीबी मरीजों को घर-घर दवा पहुंचाने की भी योजना है, लेकिन हमारा काफी स्टाफ संक्रमित है। उनके ठीक होने के बाद मरीजों को घर तक दवा पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed