फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients coming for corona examination will have TB test

कोरोना जांच के लिए आने वाले मरीजों की होगी टीबी जांच

Sat, 12 Dec 2020 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Patients coming for corona examination will have TB test
फरीदाबाद। अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वीना सिंह ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की वास्तविकता के बारे में पता लगाया। वह सबसे पहले बीके सिविल अस्पताल पहुंची। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच के साथ ही टीबी जांच कराने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पूनिया ने प्रदेश की सीएमओ एसोसिएशन के बतौर अध्यक्ष डा. वीना सिंह को पदोन्नत होने पर बधाई दी। डॉ. सिंह ने कोरोना के मामले नियंत्रित करने पर स्वास्थ्य विभाग से संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने टीबी और कोरोना संक्रमण के लक्षणों में समानता होने के कारण उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत को कोरोना जांच के लिए आने वाले लोगों की टीबी जांच सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरिंदर कौर को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य डा. रणदीप सिंह पूनिया दवाएं रखने के लिए अतिरिक्त सेंट्रल स्टोर की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जगहों पर सेंट्रल स्टोर के निर्माण बनाने की योजना भेजने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सेक्टर सात एवं एनआइटी एक स्थित 650 एकड़ में सेंट्रल स्टोर बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ) डॉ. विनय गुप्ता, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. गजराज, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. हेमंत, डॉ. जयंत आहूजा, डॉ. सुशील अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed