फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients are worried due to lack of information about changes in OPD timings.

Faridabad News: ओपीडी के समय में बदलाव की जानकारी नहीं होने से मरीज परेशान

Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Patients are worried due to lack of information about changes in OPD timings.
समय बदलने के बाद दोपहर 1 बजे तक होता है पंजीकरण, 2 बजे तक चिकित्सक देखते हैं मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के समय में बदलाव की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज पुराने समय के अनुसार अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है या फिर वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है।



अस्पताल प्रशासन के अनुसार बदले समय के तहत अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रही है। पंजीकरण काउंटर दोपहर 1 बजे तक खुला रहता है, जबकि डॉक्टर 2 बजे तक मरीजों को देखते हैं। हालांकि इस बदलाव की जानकारी सभी मरीजों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन



मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में स्पष्ट सूचना बोर्ड, डिजिटल डिस्प्ले या अन्य माध्यमों से समय परिवर्तन की जानकारी प्रमुखता से दी जानी चाहिए, ताकि इस तरह की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी संजय महतो ने बताया कि वह अपनी मां को दिखाने दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन पंजीकरण काउंटर पर कोई नहीं मिला। कर्मचारियों से पूछने पर उन्हें जानकारी मिली कि ओपीडी का समय बदल गया है। उनका कहना था कि यदि पहले से इसकी जानकारी होती तो वे सही समय पर अस्पताल पहुंचते और इस परेशानी से बच सकते थे।

इसी तरह सेक्टर-4 निवासी राधा यादव ने बताया कि वह अपने बच्चे को दिखाने दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां आने पर पता चला कि ओपीडी का समय बदल चुका है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें आपातकालीन विभाग में पर्ची बनवाकर बच्चे का इलाज कराना पड़ा।


मैं एक बजे ही अस्पताल पहुंची, पहले 2 बजे तक ओपीडी का समय था। हमें समय बदलने की कोई जानकारी नहीं मिली।- संजय महतो, डबुआ कॉलोनी

अस्पताल में किसी भी मुख्य बदलाव की जानकारी की शहर के सूचना मुख्य चौराहों पर तो जरूर होनी चाहिए। जानकारी के अभाव भटकना पड़ा।-राधा यादव

हर साल 16 मई को गर्मी के मौसम को देखते हुए ओपीडी के समय में बदलाव किया जाता है। पंजीकरण काउंटर के बाहर इसकी लिखित सूचना भी लगाई गई है। फिर भी अगर किसी को जानकारी नहीं मिल पाई है तो इसे और प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के प्रयास किए जाएंगे।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed