फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients and attendants found without masks in the TB ward; risk of infection.

Faridabad News: टीबी वार्ड में बिना मास्क मिले मरीज व तीमारदार, संक्रमण का खतरा

Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Patients and attendants found without masks in the TB ward; risk of infection.
बिना मास्क मिले मरीज व तीमारदार । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला नागरिक अस्पताल के टीबी वार्ड में संक्रमण नियंत्रण के दावों की एक बार फिर पोल खुलती नजर आई। वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद कई परिजन बिना मास्क लगाए बैठे मिले। जबकि क्षय रोग (टीबी) एक संक्रामक बीमारी है और अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम के लिए मरीजों व तीमारदारों के मास्क पहनने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक माना जाता है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी टीबी वार्ड में बिना मास्क के मरीजों और तीमारदारों के रहने का मामला सामने आ चुका है। इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार दिखाई नहीं दिया। इससे वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि टीबी वार्ड में संक्रमण नियंत्रण के नियमों का पालन कराने के लिए समय-समय पर कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed