फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Passengers upset due to stoppage of bus service on Manjhawali route at 5 pm

Faridabad News: मंझावली रूट पर शाम पांच बजे की बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान

Sat, 24 Jun 2023 08:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Jun 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to stoppage of bus service on Manjhawali route at 5 pm
तीन फोटो है
विज्ञापन

मंझावली रूट पर शाम पांच बजे की बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान
-दो विभागों की लड़ाई के कारण यात्रियों को हो रही हैं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मंझावली रूट पर शाम पांच बजे की बस सेवा बंद हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हाे रही हैं। रोडवेज और सिटी बस द्वारा समय सारणी को लेकर विवाद होने पर सिटी बस का संचालन रोक दिया गया है। नई समय सारणी के आने के बाद दोबारा से सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा।

सिटी बस द्वारा लोगों की सुविधा के लिए 10 रूटों पर 50 बसें चलाई जा रही हैं। जो कि बदरपुर बॉर्डर, अरुवा,चांदपुर, मंझावली, धतीर, सूरजकुंड, गुरुग्राम, बदरपुर बॉर्डर, जसाना, अमृता हॉस्पिटल, ग्रेटर फरीदाबाद आदि रूटों पर चलती हैं। सिटी बस द्वारा बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली गांव के लिए भी रूट नंबर 909 को शुरू किया गया। जोकि बल्लभगढ़ बस डिपो से होते हुए सेक्टर 3, नीमका मोड़, स्वास्थ्य केंद्र तिगांव , पंचायत ऑफिस तिगांव, मंधावली, लेहडोला गांव, विद्यासागर स्कूल, रायपुर कला, घरोड़ा गांव से होते हुए मंझावली को जाती थी।
विज्ञापन

इस रूट पर हर 20 मिनट के अंतराल पर सिटी बस का संचालन किया जाता है। वहीं रोडवेज द्वारा भी मंझावली के लिए बस का संचालन किया जाता है। दोनों विभागों की बसों के संचालन के लिए समय सारणी को तैयार नहीं किया गया, जिसके कारण शाम 5:30 बजे के बाद सिटी बस द्वारा मंझावली रूट की बस सेवा को बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो लेते हैं मनमर्जी का किराया
सिटी बस का संचालन बंद होने की वजह से यात्रियों को ऑटो के जरिए अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। ऑटो चालक मनमर्जी के अनुसार किराया वसूलते हैं। अगर कभी बरसात हो जाती है तो ऑटो चालक 20 रुपये के किराए के बजाय 30 से 40 रुपये किराया वसूलते हैं। यात्रियों का कहना है कि सिटी बस से वह आसानी से और सुरक्षित घर पहुंच जाते है। लेकिन ऑटो में ज्यादा किराया देने के बावजुद काफी परेशानी होती है।


रोटेशन पर चलती है बस
रोडवेज विभाग द्वारा बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली गांव के लिए एक बस का संचालन रोटेशन के जरिए किया जाता है। जो कि सुबह 7:40, 8:30, दोपहर को 1:30 बजे, दोपहर को 3:50 और शाम को 5:00 बजे मंझावली के लिए डिपो से रवाना होती है। मंझावली में रात्रि ठहराव के बाद यह बस सुबह वापस बल्लभगढ़ बस डिपो आती है। रोटेशन कम होने की वजह से यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस बस का संचालन कम होने की वजह से यात्री सिटी बस में सफर करना पसंद करते हैं। शाम को 5:30 बजे के बाद से मंझावली के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। इस वजह से बल्लभगढ़ से मंझावली को जाने वाली समय सारणी के अनुसार चार टाइम मिस हो रहे हैं। वहीं मंझावली से बल्लभगढ़ आने वाली समय सारणी के अनुसार भी चार टाइम मिस हो रहे हैं।

नई समय सारणी के अनुसार किया जाएगा संचालन
दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्स) के इंचार्ज राजेंद्र खटाना का कहना है कि रोडवेज द्वारा शाम को 5:30 बजे के बाद बस संचालन बंद करने को कहा गया है। इसके बाद से बस सेवाएं बंद कर दी। मीटिंग में नई समय सारणी को बनाए जाने की बात को कहीं जा रही है। दोनों विभागों की बसें समय सारणी के अनुसार मंझावली रूट पर चलाई जाएंगी।

लोगों से बातचीत

शाम को ड्यूटी से वापस घर को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। सिटी बस सेवा बंद होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। - चैनपाल, यात्री


दो विभागों की लड़ाई के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जल्द ही बस सेवा को शुरु करना चाहिए। - भारत भूषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed