{"_id":"6a0cb2c1f31f0adba70fb064","slug":"passengers-are-troubled-by-the-frequent-delays-in-trains-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70330-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लगातार लेट हो रही ट्रेनों से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लगातार लेट हो रही ट्रेनों से यात्री परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल फरीदाबाद सेक्शन पर मंगलवार सुबह यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से होकर गुजरने वाली कई ईएमयू ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक देरी से चलीं, जिसके कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
रेलवे के अनुसार नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, नई दिल्ली-धौलपुर ईएमयू और शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू सहित सभी ट्रेनें एक-एक घंटे की देरी से चलीं। सुबह के समय बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र और दैनिक यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर खड़े नजर आए। कई यात्रियों ने बताया कि लगातार हो रही देरी से उन्हें अपने कार्यालय और जरूरी कामों के लिए देर हो रही है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।