फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Passengers are troubled by the arbitrariness of private bus operators

Faridabad News: निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान

Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled by the arbitrariness of private bus operators
वसूल जाता है ज्यादा किराया, चालक-परिचालक करते हैं अभद्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में निजी बस संचालकाें की मनमानी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर और आसपास के रूटों पर चलने वाली कई प्राइवेट बसों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कहीं यात्रियों से तय किराये से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं तो कहीं सीटों से ज्यादा सवारियां बैठाकर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रोजाना सफर करने वाले लोगों का कहना है कि बसों के अव्यवस्थित संचालन के कारण उन्हें हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। किराये को लेकर अक्सर यात्रियों और बस चालकों के बीच बहस की स्थिति बन जाती है। प्रशासन द्वारा इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे बस संचालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है।


बसों के समय पर संचालन को लेकर भी लोग नाराज हैं। कई बसें तय समय से काफी देरी से पहुंचती हैं, जिससे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि सुबह ऑफिस और स्कूल-कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है। वहीं शाम के समय बसों की संख्या कम होने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन



मैं मथुरा से निजी बस में सफर करके आई हूं। मैंने 550 रुपये किराये के दिए हैं, जबकि सार्वजनिक बस में 150 से 350 रुपये तक ही लगते हैं। - काजल, यात्री

रोजाना नौकरी के लिए पलवल से फरीदाबाद आना पड़ता है। बसों में इतनी भीड़ होती है कि कई बार निजी बसों में खड़े होकर पूरा सफर करना पड़ता है।- महेंद्र, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबी दूरी तय करने के बावजूद बसों में कोई सुविधा नहीं मिलती। सीटें भरी होने के बाद भी बस संचालकों द्वारा और यात्रियों को बैठाया जाता है।- शांति, यात्री

बसों में भीड़ अधिक होने के बावजूद किराया भी ज्यादा लिया जाता है। कई बार चालक और परिचालक यात्रियों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं। - ओमप्रकाश, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed