{"_id":"699cb0681e67386435055071","slug":"passenger-dies-after-being-hit-while-getting-off-a-bus-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63626-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बस से उतरते समय चपेट में आने से यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बस से उतरते समय चपेट में आने से यात्री की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सराय टोल के पास राजस्थान रोडवेज बस के चालक की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। हादसा 24 जनवरी की सुबह उस वक्त हुआ जब यूपी के मैनपुरी निवासी 51 वर्षीय कृष्ण गोपाल अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़े थे। किसी कारणवश जब वह बस से उतरने लगे और चालक से गाड़ी रोकने को कहा, तो आरोप है कि चालक ने बस पूरी तरह रोकने के बजाय रफ्तार धीमी कर उन्हें उतरने को कह दिया। जैसे ही कृष्ण गोपाल नीचे उतरने लगे, चालक ने अचानक बस तेज कर दी, जिससे वह असंतुलित होकर पिछले टायर की चपेट में आ गए।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को हादसे की खबर भी अगले दिन मिल पाई थी। पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के करीब एक महीने बाद उनकी बेटी अंजलि देवी ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को अपनी एफआईआर दर्ज कराई है।