फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   parvatiya colony sewage issue

पर्वतीय कॉलोनी में सीवर जाम का मामला पहुंचा राज्य मानवाधिकार आयोग

Mon, 16 Sep 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
parvatiya colony sewage issue
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में सीवर जाम का मामला राज्य मानवाधिकार आयोग में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने आयोग में शिकायत कर निगमायुक्त व कार्यकारी अभियंता पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। आयोग ने निगमायुक्त से जवाब तलब किया है। निगम से छह सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

पर्वतीय कॉलोनी में पिछले 6-7 माह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों और गलियों में भरा हुआ है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय निवासी कई बार निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं। पार्षद सहित विधायक और नगर निगम के अधिकारियों को अनेक बार शिकायत करने के बावजूद समस्या के समाधान का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इससे परेशान लोगों ने राज्य मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया। स्थानीय निवासी दीपक ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी में मकान नंबर 127 से 140 तक सीवर जाम के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। इसकी शिकायत लोगों ने कई बार तत्कालीन नगर निगम आयुक्त अनीता यादव व कार्यकारी अभियंता विजय ढाका से की, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत के आधार पर आयोग ने नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में अपना जवाब दायर करने के लिए कहा है। इस मामले की सुनवाई 13 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गा बनकर दी थी बांग
सीवर जाम की समस्या से परेशान पर्वतीय कॉलोनी के लोगों ने 13 सितंबर को अतिरिक्त निगमायुक्त विक्रम कुमार के कार्यालय के बाहर मुर्गा बनकर बांग भी दी थी। लोगों का कहना था कि इसका मकसद सोए हुए निगम अधिकारियों को नींद से जगाना है। अतिरिक्त निगमायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया था कि मंगलवार तक वे समस्या का समाधान करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed