{"_id":"6470e70225e73194550a3636","slug":"participation-of-common-people-should-also-be-ensured-in-the-works-of-the-city-p-raghavendra-rao-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5383-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कार्याें में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए : पी. राघवेन्द्र राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कार्याें में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए : पी. राघवेन्द्र राव
विज्ञापन
- ग्रीन फरीदाबाद-क्लीन फरीदाबाद में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से की मंत्रणा
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेन्द्र राव ने कहा कि फरीदाबाद में एनजीटी की गाइडलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के तहत बिजली, स्वच्छ पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था तथा पार्कों और ग्रीन फरीदाबाद- क्लीन फरीदाबाद के तहत लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेन्द्र राव सेक्टर-15 के जिमखाना क्लब में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
चेयरमैन ने कहा कि यह अभियान जन आंदोलन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। क्लीन फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद की बैठक में प्रशासन, एमसीएफ, टाउन प्लानिंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी और आरडब्ल्यूए के गैर सरकारी सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रणा की गई। बैठक में सेक्टरों में चार मंजिला भवन बनाने और पुराने शहर में एनजीटी की गाइडलाइन प्लेट फार्म प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्रणा की गई। राव ने कहा कि फरीदाबाद शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर/ क्लीन और ग्रीन बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों, सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की बैठक सदस्यों की को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर आपसी समन्वय के साथ इस मिशन सफल बनाना चाहिए। बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसके बेहतर क्रियान्वयन को आगे लेकर जाना है। बैठक में निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया ने शहरी क्षेत्रों में एक-एक करके बिन्दुवार जानकारी दी। बैठक में पूर्व चीफ टाउन प्लानर दिलबाग सिंह सिहाग, दिनेश चौहान, विजेन्द्र राणा, एसडीएम पंकज सेतिया, चीफ इंजीनियर ओपी कर्दम, धर्मपाल सिंह, स्मिता कनोडिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।