फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Parking is being built under Ballabhgarh flyover, vehicles will not be parked on the roads.

Faridabad News: बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे बनाई जा रही पार्किंग, सड़कों पर नहीं खड़े होंगे वाहन

Wed, 20 Mar 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Parking is being built under Ballabhgarh flyover, vehicles will not be parked on the roads.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बल्लभगढ़। टोल वसूलने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए गए बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाई जा रही है। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर जगह-जगह खड़े होने वाले वाहन व ऑटो की वजह से जाम की समस्या नहीं बनेगी। इसको लेकर एफएमडीए की ओर से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। करीब चार महीने पहले दो पार्किंग को बनाया गया था। जोकि अब पूरी तरह से खराब हो गई है।




नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जमीन अधिकारियों की अनदेखी के चलते पूरी तरह बदहाल हो गई है। इस खाली जमीन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ समय पहले लाखों रुपये खर्च करके लोहे की ग्रिल को लगाया गया था लेकिन उन ग्रिल को भी कोई चोरी करके ले गया। फ्लाई ओवर के नीचे जगह-जगह गदंगी के ढेर लगा हुआ है। इस सभी समस्याओं को दूर करने के लिए नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के नीचे खाली जमीन को विकसित करने के लिए एफएमडीए ने एनओसी मांगी थी। जो काफी समय पहले मिल गई। वहीं दूसरी ओर रेहड़ी पटरी वाले लोग नेशनल हाईवे पर पुल के नीचे व साइड में रेहड़ियों को लगा देते है। जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा ऑटो चालकों व अन्य वाहनों के लिए पार्किंग की समस्या होने की वजह से लोग अपने वाहन नेशनल हाईवे पर इधर उधर खड़ा कर देते है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अब नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे एफएमडीए की ओर से पार्किंग बनाई जा रही है। जिसको लेकर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। खुदाई के बाद मिट्टी को संतुलित करने के बाद इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगाया जाएगा। उसके बाद कोई भी दुकानदार व आम जनता वाहन को फ्री में पार्क कर सकता है। इस पार्किंग के चारों रेहड़ी पटरी वालों को जगह दी जाएगी। जहां पर वह अपने रेहड़ी को खड़ा कर सकते है। यह दोनों कार्य पूरा होने के बाद बल्लभगढ़ वासियों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। ठेकेदार शाहिद ने बताया करीब चार महीने पहले उनके द्वारा फ्लाईओवर के नीचे दो जगह पर पार्किंग को बनाया जा चुका है लेकिन अब उन जगह पर टाइल्स को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन



-----



ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन को विकसित करने के लिए एफएमडीए की ओर से कार्य शुरू कर दिया है।
- एसके बंसल, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed