{"_id":"69ecfec62dc278111b0b57de","slug":"parking-arrangement-in-bk-hospital-is-bad-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68471-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
परिसर में रहता है वाहनों का जमावड़ा, मरीजों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के बीके अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के बाहर और अंदर वाहनों का जमावड़ा आम बात हो गई है, जिससे आने-जाने में बाधा उत्पन्न होती है।
अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर आपातकालीन विभाग तक वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े दिखाई देते हैं। खासकर ऑटो चालकों का जमावड़ा स्थिति को और भी खराब कर देता है। कई बार ऑटो चालक आपातकालीन विभाग के ठीक सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे गंभीर मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस को अंदर प्रवेश करने में कठिनाई होती है।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। प्रशासन की ओर से पहले भी पार्किंग व्यवस्था सुधारने और नई पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अव्यवस्थित पार्किंग के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। - कोमल कुमारी, मरीज
--
हमारी मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए। वहीं ऑटो चालकों का अस्पताल परिसर में आने पर रोक लगाई जाए। - सूरज, मरीज