Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   paramjeet dhankhar murder accused mohan sharma why killed him

परमजीत हत्याकांड: कौन है हत्यारा मोहन शर्मा? कबाड़ के कारोबार से कमाई; गैराज में लग्जरी कारों का काफिला

Thu, 12 Nov 2026 05:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

आरोपी मोहन शर्मा ने तांबे के कबाड़ के कारोबार से अच्छी कमाई की है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है। उसके पास लैंबॉर्गिनी, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू और महिंद्रा एक्सयूवी जैसी गाड़ियां हैं। बताया जा रहा है कि लैंबॉर्गिनी उसने अपने बेटे को दिलवाई थी। 

विज्ञापन
paramjeet dhankhar murder accused mohan sharma why killed him
फरीदाबाद में परमजीत को मोहन ने मारी नौ गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-21सी में सिंगापुर की कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ हत्याकांड में आरोपी मोहन शर्मा उर्फ मोनू शर्मा के पुराने विवादों की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का करीब दो वर्ष पहले दिल्ली में रहते हुए भी पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो प्राथमिकी दर्ज करवाईं थीं। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। दिल्ली के काटजू मार्ग थाने में ये प्राथमिकी दर्ज हुईं थीं।

विज्ञापन


Trending Videos

आरोपी को शुगर, पूछताछ में हो रही दिक्कत
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी का कोतवाली और डबुआ क्षेत्र में भी कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस पूछताछ में उसने कई झगड़ों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, हालांकि इन मामलों में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। अपराध शाखा मुख्यालय सेक्टर-30 ने सभी थाना प्रभारियों से आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन अभी तक कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। आरोपी शुगर की बीमारी से पीड़ित है। इसके चलते पुलिस को उससे लगातार पूछताछ करने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, पुलिस अभी तक उसके परिवार के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं जुटा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ के कारोबार से कमाई, महंगी गाड़ियों का शौक
पुलिस जांच और सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहन शर्मा ने तांबे के कबाड़ के कारोबार से अच्छी कमाई की है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है। उसके पास लैंबॉर्गिनी, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू और महिंद्रा एक्सयूवी जैसी गाड़ियां हैं। बताया जा रहा है कि लैंबॉर्गिनी उसने अपने बेटे को दिलवाई थी। हत्याकांड के बाद आरोपी की आलीशान जीवनशैली भी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। आरोपी के घर पर ईडी ने भी छापेमारी की थी।

विज्ञापन

पत्नी और साले से भी लंबे समय से विवाद
आरोपी का अपनी पत्नी के साथ भी लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब छह वर्ष पहले उसका साला उसकी बीएमडब्ल्यू कार मांगकर ले गया था। इस दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया। कार की मरम्मत कराने को लेकर आरोपी का अपने साले से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह अपनी ससुराल नहीं गया। उसकी पत्नी भी पंजाब स्थित मायके नहीं जा सकी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह पत्नी से तलाक लेने का प्रयास कर रहा था, हालांकि उसने इसके लिए अदालत में कोई केस दायर नहीं किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। मुकदमे से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं।

इस बात पर हुआ था मोहन और परिमजीत का विवाद?
उधर, परमजीत के परिजनों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर ''जस्टिस फॉर परमजीत'' अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से वे हत्याकांड में न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि छह नवंबर की रात कुत्ते को शौच कराने और कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी मोहन शर्मा ने सिंगापुर की सॉफ्टवेयर कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ की उनके घर में नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed