फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Paperless registry will enhance transparency: Vipul Goel

पेपरलेस रजिस्ट्री से बढ़ेगी पारदर्शिता : विपुल गोयल

Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry will enhance transparency: Vipul Goel
नई व्यवस्था से लोगों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 और ऑटो इंतकाल प्रणाली को प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों को जमीन संबंधी कार्यों के लिए पटवारियों और तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और तकनीक आधारित बना रही है। वर्ष 2025 में लाडवा तहसील से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया। अब इसके दूसरे चरण में ऑटो इंतकाल प्रणाली को भी जोड़ा गया है। इससे संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद इंतकाल की प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी। मंत्री ने बताया कि जिन मामलों में खेवट विभाजन की आवश्यकता नहीं होगी, उनमें 24 घंटे के भीतर इंतकाल स्वीकृत हो जाएगा। अन्य मामलों में भी अधिकतम 10 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


विपुल गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। भ्रष्टाचार की शिकायतें आम थीं। भाजपा सरकार ने सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाकर आम नागरिकों को राहत दी है। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली में आधार आधारित ई-केवाईसी, डिजिटल हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। इससे फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगेगी और भूमि विवादों की संभावनाएं कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed