{"_id":"6aecb90827e41bee590bb089","slug":"panic-ensues-in-faridabad-following-earthquake-tremors-people-left-shaken-by-a-loud-explosion-like-sound-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84705-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में भूकंप के झटकों से मची अफरा-तफरी, धमाके जैसी आवाज से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में भूकंप के झटकों से मची अफरा-तफरी, धमाके जैसी आवाज से सहमे लोग
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों के साथ धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही सेकंड के कंपन ने लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। खासकर बहुमंजिला इमारतों और हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोग घबराकर सोसाइटी परिसर में आ गए।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के परियोजना अधिकारी गुरुकर्ण ने बताया कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में ही था और इसकी गहराई जमीन से महज पांच किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप 6:33 पर आया था। कम गहराई पर केंद्र होने के कारण लोगों को कंपन के साथ तेज गड़गड़ाहट और धमाके जैसी आवाज भी महसूस हुई। सेक्टर-सात निवासी कविता ने बताया कि शाम को अचानक आए झटकों से घबराहट पैदा हो गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। उधर, एसआरएस सोसाइटी निवासी जगदेव ने बताया कि सोसाइटियों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान या इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली है। झटके थमने के बाद भी लोग एक-दूसरे से भूकंप के अनुभव साझा करते रहे।