फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchsheel streets to be built at a cost of four crore rupees, will provide relief from waterlogging and potholes.

Faridabad News: चार करोड़ की लागत से बनेंगी पंचशील की गलियां, जलभराव व गड्ढों से मिलेगी निजात

Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchsheel streets to be built at a cost of four crore rupees, will provide relief from waterlogging and potholes.
मंत्री राजेश नागर के छोटे भाई सुधीर नागर ने शुरू कराया विकास कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। पंचशील कॉलोनी पार्ट-एक और दो में एक साथ 88 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कार्य की शुरुआत मंत्री राजेश नागर के छोटे भाई ने करवाई। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य चार करोड़ रुपये की लगाता से करवाया जा रहा है। गलियों के बनने से लोगों को रोजाना की परेशानियों से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता व मंत्री के भाई ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य चल रहे हैं। कई सड़कों के साथ गलियों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचशील कॉलोनी की सूरत बदलने का विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। मंत्री राजेश नागर ने जनता से जो वादे किए उन्हें वह पूरी शक्ति के साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है जिसमें तिगांव भी शामिल है। हम अपने क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर निर्माण शुरू करवाया गया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता व अधिकारियों ने ठेकेदार को काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 की पार्षद रूबी सरोज, शीशराम अवाना, कर्मवीर प्रधान, साहू प्रधान, पप्पू प्रधान, अजीत अवाना, बालेश्वर जैलदार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामप्रसाद, एसपी चौधरी, संजय भाटी, अजय अवाना, निक्कू अवाना, महिपाल प्रधान, रणधीर नेताजी, कुलदीप गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed