फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayats have prepared 12,718 acres of land for industries, Panchayat Department has prepared a bank for leasing

उद्योगों के लिए पंचायतों के पास 12,718 एकड़ जमीन, पट्टे पर देने के लिए पंचायत विभाग ने तैयार किया बैंक

Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayats have prepared 12,718 acres of land for industries, Panchayat Department has prepared a bank for leasing
Panchayats have prepared 12,718 acres of land for industries, Panchayat Department has prepared a bank for leasing
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी)। प्रदेश सरकार की नई लैंड लीज (जमीन पट्टा) पॉलिसी के तहत जिले के कुछ गांवों में उद्योग लगाए जा सकते हैं। जिले की 100 पंचायतों के पास करीब 12,718 एकड़ जमीन उपलब्ध है। जबकि, पलवल के पास 18,751, गुरुग्राम के पास 18,288 और नूंह के पास 45334 एकड़ जमीन पंचायतों के पास है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लैंड लीज पॉलिसी की घोषणा की थी। इसके बाद फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और तिगांव ब्लॉक स्तर पर जमीनों का ब्योरा लिया गया। इसमें अटाली गांव में 138 एकड़ के करीब जमीन है। छायंसा में करीब 337 एकड़, दयालपुर में 162, डींग में 117, फतेहपुर में 104, जवां में 232 एकड़, मोहना में 130 एकड़, शाहपुरा में 135, अरुआ में 172, नवादा तिगांव में 167, नीमका में 253, मांगर में 389 और नाचौली में 193 एकड़ के करीब जमीन है।
विज्ञापन

अन्य पंचायतों के पास भी जमीन हैं। पहले जिले में 115 पंचायतें थी लेकिन हाल में 24 गांव नगर निगम में शामिल हो गए। इससे जिले में अब 100 पंचायतें बची है। इसमें करीब 12,718 एकड़, चार कनाल और चार मारला जमीन है। हालांकि फरीदाबाद में आईएमटी बनाने के लिए पहले की कई गांवों की जमीन सरकार ले चुकी है। उद्योगों से जुड़े लोगों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गांवों में भी छोटी-छोटी कंपनियों को जगह देकर कारोबार का बढ़ाया जा सकता है। इससे पंचायतों को लाभ होगा और गांव में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

जिलेवार जमीन का ब्योरा
प्रदेश के कई जिलों की पंचायतों के पास काफी जमीन है। इसमें अंबाला में करीब 27,829, भिवानी- 48,736, फतेहाबाद-27,394, हिसार-55,178, झज्जर-37,986, जींद -38,934, कैथल- 42,879, कुरुक्षेत्र 35,799, करनाल 42,281, नारनौल (महेंद्रगढ़) 70,603, पंचकूला 13,801, पानीपत 37,013, रेवाड़ी 39,978, रोहतक 17,995, सोनीपत 57,310, सिरसा 48,820 व यमुना नगर में करीब 29,480 एकड़ जमीन पंचायतों के पास उपलब्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed