फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat regarding the burial site of the martyr, the dispute is not stopping

शाहजहांपुर गांव के स्कूल में ही बनाया जाए समाधि स्थल, पंचायत

Sun, 28 Aug 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat regarding the burial site of the martyr, the dispute is not stopping
बल्लभगढ़। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए शाहजहांपुर निवासी शहीद सैनिक मनोज भाटी का समाधि स्थल कहां बने इसको लेकर मामला गर्माया हुआ है। इसको लेकर फज्जूपुर गांव के लोगों ने रविवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में फैंसला हुआ कि वह गांव की जमीन में समाधि निर्माण नही होने देंगे। हालांकि शहीद की अंत्येष्टी फज्जूपुर गांव के सचिवालय परिसर में हुई थी।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को शहीद के पिता बाबूलाल भाटी व ग्रामीणों ने अंत्येष्टी स्थल पर समाधि निर्माण कार्य शुरू कराया था। जिसे फज्जूपुर गांव के लोगों ने रूकवा कर पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने इस मामले को आपस में सुलझाने के लिए कहा। रविवार को फज्जूपुर गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। अध्यक्षता गांव के निवर्तमान सरपंच बृगभान भाटी ने की। पंचायत में कहा गया गांव में सामूहिक आयोजन के लिए बनाए गए सचिवालय में समाधि स्थल बनाने से सचिवालय और बारात घर की पार्किंग खत्म हो जाएगी। इससे लोगों को सामूहिक आयोजन करने में समस्या का सामना करना पडेगा। शहीद मनोज भाटी का समाधि स्थल फज्जूपुर गांव की जमीन की बजाय शाहजहांपुर गांव के सरकारी स्कूल में बनाना चाहिए। गांव के सरकारी स्कूल का नाम सरकार ने शहीद मनोज भाटी के नाम पर कर दिया गया है। फज्जूपुर गांव के निवर्तमान सरपंच बृगभान भाटी का कहना है कि शाहजहांपुर गांव के पास देह शामलात जमीन नहीं है। इस गांव का सरकारी स्कूल भी फज्जूपुर गांव की जमीन में बना हुआ है। जहां पर शहीद मनोज की अंत्येष्टी की गई वह जमीन भी फज्जूपुर गांव की है। पंचायत में जसमत सिंह, विजय, भारतपाल, बलजीत सिंह, विक्रम सिंह, मोहन सिंह, कमल सिंह, मनीष व अन्य ग्रामीण शामिल हुए। इधर शहीद मनोज भाटी के पिता बाबूलाल का कहना है देश पर जान देने वाले शहीद की समाधि स्थल बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही। जिला प्रशासन को इसपर संज्ञान लेना चाहिए। शाहजहांपुर निवासी राइफलमैन मनोज कुमार भाटी 11 अगस्त को आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed