{"_id":"6605b0f1d329b7340705418c","slug":"panchayat-land-freed-from-encroachment-in-bhangwo-faridabad-news-c-1-1-noi1127-1546064-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भंगवो में कब्जामुक्त हुई पंचायत की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भंगवो में कब्जामुक्त हुई पंचायत की भूमि
विज्ञापन
।
भारी पुलिस बल रहा मौजूद।
20 साल से था अवैध कब्जा।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू।नूंह जिले के गांव भंगवो में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटा लिया गया है।बृहस्पतिवार को गांव में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे बीडीपीओ सुरजीत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई हुई।उक्त भूमि पर करीब 20 साल से पड़ोसी गांव के दबंग किस्म लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ
था।बीते 22 मार्च को अवैध कब्जे को लेकर दो दोनों गांवो के ग्रामीणों के बीच विवाद भी हुआ था।जिसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।
तावडू खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरजीत ने बताया कि ग्राम पंचायत भंगवो में सरकारी भूमि पर काफी समय से अवैध कब्जा था।जिसे हटाने के लिए उपायुक्त कार्यालय से निर्देश मिला हुआ था।पिछले 22 मार्च को ही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई होनी थी,लेकिन तावडू में मुख्यमंत्री की रैली आयोजित होने और सरकारी कार्यों में व्यस्तता के चलते कार्रवाई में देरी हो रही थी।जबकि अवैध कब्जाधारियों को नियम अनुसार नोटिस भी जारी कर दिए गए थे।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब पांच एकड़ पंचायती भूमि से अवैध कब्जे को हटाया गया।इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एक घंटे में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से पूरी हो गई थी।बीडीपीओ का कहना है कि पंचायती भूमि पर कहीं पर भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नियम अनुसार अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें कि बृहस्पतिवार को कब्जा कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में भंगवो और चाहल्का के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पंचायत की ओर से बुलाए गए ट्रैक्टरों की मदद से कब्ज करवाई की गई।ग्रामीणों का दावा है कि वास्तविक रूप में लगभग 22 एकड़ भूमि है।जिसमें अवैध कब्जा था।जिसमें बोई फसल को पहले ही काट लिया गया था।जो फिलहाल खाली थी। बृहस्पतिवार को करीब पांच एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई हुई।दरअसल राजनीतिक हस्तक्षेप के चलत अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा था।जबकि डीसी ने करीब डेढ़ महीना पहले ही अवैध कब्जा हटाने को लेकर आदेश जारी किए थे।जिसके चलते सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद थे,लेकिन दोनों गाँवो के ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।आरोप है कि पुलिस से मिलीभगत कर अवैध कब्जा करने वालों ने ही ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।इसके अलावा तावडू बीडीपीओ और ब्लॉक समिति अध्यक्ष पर हस्तक्षेप का आरोप लगा था।
विज्ञापन
फोटो:- कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस