फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal News: Grocery items worth lakhs burnt to ashes due to fire in truck.

Palwal News:ट्रक में आग लगने से लाखों का परचून का सामान जलकर खाक

Tue, 19 Nov 2024 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Palwal News: Grocery items worth lakhs burnt to ashes due to fire in truck.
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गांव कुसलीपुर के समीप परचून के सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काबू पा लिया। हादसे में ट्रक में भरा लाखों रुपये का परचून का सामान जल गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात करीब 10 बजे एक ट्रक पलवल से जबलपुर मध्यप्रदेश की तरफ परचून का सामान लेकर जा रहा था। लघु सचिवालय के सामने ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक अवधेश ने धुआं उठते देख ट्रक को रोक दिया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed