फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal hotel owner father killed in fight between owner and customer storm was the reason behind fight

पलवल: होटल में खाना खाने के दौरान हुई मारपीट में मालिक के पिता की हत्या, आंधी बनी विवाद की वजह

Tue, 26 Apr 2022 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

सोमवार 25 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे होटल पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी आ गई। आंधी से गत्ते की सीलिंग खाना खा रहे लोगों के पास गिर गई। गुस्साए लोगों ने सीलिंग को खींचकर तोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Palwal hotel owner father killed in fight between owner and customer storm was the reason behind fight
ग्रैंड प्रकाश ढाबा होटल के मालिक के पिता की हत्या (मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली गेट के समीप स्थित ग्रैंड प्रकाश ढाबा नामक होटल पर झगड़ा हो गया। झगड़े में होटल मालिक के पिता के साथ मारपीट की गई। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन


रात को तेज आंधी के दौरान गत्ते की सीलिंग खाना खा रहे लोगों के पास गिर गई, जिसके कारण विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने होटल पर तोड़-फोड़ भी की। शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


भवन कुंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी पराग चुटानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दिल्ली गेट के समीप ग्रैंड प्रकाश ढाबा के नाम से होटल चलाता है। सोमवार 25 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे होटल पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से गिर गई थी गत्ते की सीलिंग
आंधी से गत्ते की सीलिंग खाना खा रहे लोगों के पास गिर गई। गुस्साए लोगों ने सीलिंग को खींचकर तोड़ना शुरू कर दिया। पराग चुटानी ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने होटल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। टेबल व कुर्सियां इधर-उधर फेंक दीं।

पराग चुटानी ने शिकायत में कहा कि, आरोपियों ने मेरे भाई दीपक कटारिया, सन्नी मखीजा, समीर और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनके पिता रणवीर चुटानी मौके पर आ गए और बीच बचाव का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा उनके पेट व छाती में चोट पहुंचाई।


घायलावस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आदर्श कॉलोनी निवासी मनोज, अनिल, राजेंद्र, तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम कार्रवाई जारी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed