{"_id":"63ef1fa23dfc6c7b28032296","slug":"palwal-5-of-family-died-in-road-accident-of-auto-and-school-bus-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: पलवल में हादसा, स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: पलवल में हादसा, स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, पांच घायल
Fri, 17 Feb 2023 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:27 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह हुआ ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पलवल में हुई दुर्घटना में पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलवल में शुक्रवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार 10 लोग इधर-उधर गिर गए। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद(25), मोहरपाल(30) ऑटो चालक, अंजलि(17), चारुल(14), यशिका(7) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच हुई। हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें ऑटो पलट गया।
घटना के बाद घायलों से मिलने के लिए पलवल के विधायक दीपक मंगला जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री करण दलाल भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले।